मुझ पर ऐसी जफ़ा की कसरत की

क़ुर्बान अली सालिक बेगक़ुर्बान अली सालिक बेग

1 min read · 12.4K reads

मुझ पर ऐसी जफ़ा की कसरत की

कि उसे ग़ैर ने मलामत की

तुम को अपने ख़िराम से मतलब

ठोकरें खाए कोई क़िस्मत की

वादा-ए-वस्ल-ए-सुब्ह उस से करो

कट सके जिस से रात फ़ुर्क़त की

अपनी बेदाद को नहीं कहते

मेरी फ़रियाद की शिकायत की

अब कहाँ हूर ख़ुल्द में वाइ'ज़

तू ने बर्बाद यूँ ही मेहनत की

हैं जो दुनिया की ये परी-ज़ादें

यही हूरें बनेंगी जन्नत की

तर्क-ए-इश्क़ और मैं ग़लत 'सालिक'

कौन रोके ज़बान ख़िल्क़त की

क़ुर्बान अली सालिक बेग
About the poet

क़ुर्बान अली सालिक बेग

उपनाम : 'सालिक' मूल नाम : मिर्ज़ा कुर्बान अ’ली बेग जन्म : हैदराबाद, तिलंगाना सालिक, मिर्ज़ा कुर्बान अ’ली बेग (1824-1880) हैदराबाद में पैदाइश मगर दिल्ली में पले बढ़े। पहले ‘मोमिन’ और फिर मिर्ज़ा ‘ग़ालिब’ के शागिर्द रहे। उनके कलाम में अपने उस्ताद की झलकियाँ, बुलंद ख़…

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like