इंतिहा सब्र-आज़माई की

क़ुर्बान अली सालिक बेगक़ुर्बान अली सालिक बेग

1 min read · 12.4K reads

इंतिहा सब्र-आज़माई की

है दराज़ी शब-ए-जुदाई की

है बुराई नसीब की कि मुझे

तुम से उम्मीद है भलाई की

नक़्श है संग-ए-आस्ताँ पे तिरे

दास्ताँ अपनी जुब्बा-साई की

तुम से कुछ मिल के ख़ुश हुआ हूँ कि हूँ

दहर में हसरत आश्नाई की

है फ़ुग़ाँ बा'द-ए-इम्तिहान-ए-फ़ुग़ाँ

फिर शिकायत है ना-रसाई की

क्या न करता विसाल-ए-शादी-ए-मर्ग

तुम ने क्यूँ मुझ से कज-अदाई की

राज़ खुलते गए मिरे सब पर

जिस क़दर उस ने ख़ुद-नुमाई की

कितने आजिज़ हैं हम कि पाते हैं

बंदे बंदे में लौ ख़ुदाई की

रह गईं दिल में हसरतें 'सालिक'

आ गई उम्र पारसाई की

क़ुर्बान अली सालिक बेग
About the poet

क़ुर्बान अली सालिक बेग

उपनाम : 'सालिक' मूल नाम : मिर्ज़ा कुर्बान अ’ली बेग जन्म : हैदराबाद, तिलंगाना सालिक, मिर्ज़ा कुर्बान अ’ली बेग (1824-1880) हैदराबाद में पैदाइश मगर दिल्ली में पले बढ़े। पहले ‘मोमिन’ और फिर मिर्ज़ा ‘ग़ालिब’ के शागिर्द रहे। उनके कलाम में अपने उस्ताद की झलकियाँ, बुलंद ख़…

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like