हज़ार वा'दे किए हैं तुम ने कभी किसी को वफ़ा न करना

क़ुर्बान अली सालिक बेगक़ुर्बान अली सालिक बेग

2 min read · 12.4K reads

हज़ार वा'दे किए हैं तुम ने कभी किसी को वफ़ा न करना

चलो उसी पर जो ग़ैर कह दें कहीं हमारा कहा न करना

अगर न सुनते हो बात मेरी तो सब्र आ जाए जी को मेरे

सितम है उन को ख़मोश रहना ग़ज़ब है सुन कर सुना न करना

ख़ुशी है उन को ये जानता हूँ मगर मैं रखने को बात अपनी

कहूँ ये उन से कि बा'द-ए-मुर्दन तुम आ के मातम मिरा न करना

वो जानें 'इश्क़-ओ-हवस को जब तक हयात दुश्मन की है ग़नीमत

बढ़ेगी उस से ही क़द्र अपनी कि ग़ारत उस को ख़ुदा न करना

सबब मरज़ का है तर्क-ए-आदत यहाँ यहाँ हैं दर्द-ओ-अलम की ख़ूगर

यही समझना दवा हमारी कि चारा-साज़ो दवा न करना

अगर है आना तो अब भी आओ न तंग आ कर वो कुछ करें हम

कि जिस को सुन कर कहे ज़माना किया वो उस ने जो था न करना

ये एक मुद्दत की है तवक़्क़ो' मिटा न देना इलाही इस को

अगर है मंज़ूर पास उस का ज़ुहूर रोज़-ए-जज़ा न करना

हमें तो मरना है आख़िर इक दिन तुम्हारे सर हो के मर रहेंगे

सताए जाना तुम्हें क़सम है कमी न करना ख़ता न करना

बता रहे हैं फ़लक को दुश्मन वो मुंतक़िम है करे जो चाहे

उठे हुए हैं जो हाथ अपने तसव्वुर उस को दु'आ न करना

कहें 'अदू की बुराइयाँ क्या मिले हो उस से मिलो व-लेकिन

बताए देते हैं इस लिए हम कि हम से आ कर गिला न करना

लबों पे रहना कि जब तक उम्मीद-ए-आमद उस की है मुझ को बाक़ी

करे न वा'दा वफ़ा अगर वो तो मुझ से ऐ जाँ वफ़ा न करना

यहीं हो अपना सा हाल दुश्मन मिले न दोज़ख़ बला से उस को

न निकले जब तक ये हसरत अपनी इलाही महशर बपा न करना

हया का पर्दा है वर्ना तुम तो हुए पशेमान-ए-जंग-ए-दुश्मन

नहीं हो फ़िक्र मुसालहत में तो हम से मिल कर हया न करना

सहेंगे जो कुछ पड़ेगी हम पर बला में फँसते हो किस लिए तुम

अगर है मंज़ूर ख़ैर 'सालिक' तो ज़िक्र उन से मिरा न करना

क़ुर्बान अली सालिक बेग
About the poet

क़ुर्बान अली सालिक बेग

उपनाम : 'सालिक' मूल नाम : मिर्ज़ा कुर्बान अ’ली बेग जन्म : हैदराबाद, तिलंगाना सालिक, मिर्ज़ा कुर्बान अ’ली बेग (1824-1880) हैदराबाद में पैदाइश मगर दिल्ली में पले बढ़े। पहले ‘मोमिन’ और फिर मिर्ज़ा ‘ग़ालिब’ के शागिर्द रहे। उनके कलाम में अपने उस्ताद की झलकियाँ, बुलंद ख़…

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like