दिल वो शय है कि जो देखे तो खिचे यार के साथ

क़ुर्बान अली सालिक बेगक़ुर्बान अली सालिक बेग

1 min read · 12.4K reads

दिल वो शय है कि जो देखे तो खिचे यार के साथ

ये दुकाँ वो है कि चलती है ख़रीदार के साथ

एक दम-भर के लिए हम न लगाया था गले

उम्र ही कट गई क़ातिल तिरी तलवार के साथ

ताना-ए-ज़ुल्म-ओ-सितम लैला-ओ-शीरीं पे अबस

क्या किया आप ने इश्क़-ए-दिल-ए-अफ़गार के साथ

तेग़ चल निकली दम-ए-क़त्ल गले पर मेरे

मैं ने तश्बीह जो दी अबरू-ए-ख़मदार के साथ

हश्र अग़्यार का शद्दाद के होगा हमराह

झूट कहता हूँ तो बस हश्र हो अग़्यार के साथ

न डरें ख़ुल्द में जाते हुए जो रिज़वाँ से

उस के दरवाज़े पे रुक जाएँ ख़बर-दार के साथ

सो गए बख़्त शब-ए-वा'दा ये मुझ से कह कर

कौन जागा है तिरे दीदा-ए-बेदार के साथ

इस क़दर चर्ब-ज़बानी नहीं अच्छी ऐ शम्अ'

बज़्म-ए-जानाँ में ज़बाँ कटती है गुफ़्तार के साथ

हश्र में ज़ालिम-ओ-मज़लूम जुदा होंगे दरेग़

हाए वाँ भी न रहे उस बुत-ए-अय्यार के साथ

हाए अफ़्सोस है 'सालिक' की जवाँ-मर्गी का

इश्क़ की बात गई उस जिगर-अफ़गार के साथ

क़ुर्बान अली सालिक बेग
About the poet

क़ुर्बान अली सालिक बेग

उपनाम : 'सालिक' मूल नाम : मिर्ज़ा कुर्बान अ’ली बेग जन्म : हैदराबाद, तिलंगाना सालिक, मिर्ज़ा कुर्बान अ’ली बेग (1824-1880) हैदराबाद में पैदाइश मगर दिल्ली में पले बढ़े। पहले ‘मोमिन’ और फिर मिर्ज़ा ‘ग़ालिब’ के शागिर्द रहे। उनके कलाम में अपने उस्ताद की झलकियाँ, बुलंद ख़…

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश