ब-रंग-ए-निकहत-ए-गुल है चमन में आशियाँ अपना

क़ैसर अमरावतवीक़ैसर अमरावतवी

1 min read · 12.4K reads

ब-रंग-ए-निकहत-ए-गुल है चमन में आशियाँ अपना

किसी के राज़दाँ हम हैं न कोई राज़-दाँ अपना

चले तो जा रहे हैं क्या बताएँ कल कहाँ होंगे

ख़ुदा मा'लूम किस मंज़िल पे ठहरे कारवाँ अपना

यही अच्छा हुआ महफ़िल में तेरी चुप रहे वर्ना

ग़म-ए-दिल की कहानी और फिर तर्ज़-ए-बयाँ अपना

सुपुर्द-ए-इश्क़ हम तो कर चुके सर्माया-ए-हस्ती

जो अहल-ए-होश हैं सोचा करें सूद-ओ-ज़ियाँ अपना

हुआ ही चाहती है शाम भी अब सुब्ह पीरी की

मगर अब तक तो है पहलू में 'क़ैसर' दिल जवाँ अपना

क़ैसर अमरावतवी
About the poet

क़ैसर अमरावतवी

उपनाम : 'क़ैसर' मूल नाम : क़ैसर अमरावतवी जन्म : अमरावती, महाराष्ट्र निधन : 11 Jan 1966 | अकोला, महाराष्ट्र

View profile & all 10 Poems / Stories

More from क़ैसर अमरावतवी

  1. ख़ुदा को भूले न जब तक हमें ख़ुदा न मिला

    ख़ुदा को भूले न जब तक हमें ख़ुदा न मिलाये मुद्दआ' भी ब-जुज़ तर्क-ए-मुद्दआ न मिला

    12.4K reads
  2. शम-ए-महफ़िल हो के भी गिर्वीदा-ए-महफ़िल नहीं

    शम-ए-महफ़िल हो के भी गिर्वीदा-ए-महफ़िल नहींमैं हूँ दुनिया में मगर दुनिया में मेरा दिल नहीं

    12.5K reads
  3. इश्क़ क्या है ग़म-ए-हस्ती का फ़ना हो जाना

    इश्क़ क्या है ग़म-ए-हस्ती का फ़ना हो जानापैकर-ए-ख़ाक का मिट मिट के ख़ुदा हो जाना

    12.4K reads
  4. आरज़ूएँ जल गईं शौक़-ए-फ़रावाँ जल गया

    आरज़ूएँ जल गईं शौक़-ए-फ़रावाँ जल गयाबुझ गया दिल ज़िंदगी का साज़-ओ-सामाँ जल गया

    12.4K reads
  5. फ़रेब-रंग न दे जल्वा-ए-बहार मुझे

    फ़रेब-रंग न दे जल्वा-ए-बहार मुझेअज़ीज़-तर हैं चमन में गुलों से ख़ार मुझे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like