ख़ुदा को भूले न जब तक हमें ख़ुदा न मिला

क़ैसर अमरावतवीक़ैसर अमरावतवी

1 min read · 12.4K reads

ख़ुदा को भूले न जब तक हमें ख़ुदा न मिला

ये मुद्दआ' भी ब-जुज़ तर्क-ए-मुद्दआ न मिला

क़दम क़दम पे न क्यूँ सज्दा-रेज़ियाँ कर लूँ

हुज़ूर-ए-हुस्न ये मौक़ा मिला मिला न मिला

कलीम-ए-तूर ये क्यूँ तूर पर गिरी बिजली

निगाह-ए-नाज़ को क्या कोई बा-वफ़ा न मिला

उड़ा के ले गई पर्वाज़ शौक़-ए-मंज़िल तक

अदम की राह में कोई शिकस्ता-पा न मिला

क़फ़स में आए अजल या मरें नशेमन में

दो-रोज़ा ज़ीस्त का हम को कहीं मज़ा न मिला

जुनून-ए-शौक़ की ख़ुद्दारियाँ मआ'ज़-अल्लाह

मिज़ाज-दाँ कोई 'क़ैसर' को रहनुमा न मिला

क़ैसर अमरावतवी
About the poet

क़ैसर अमरावतवी

उपनाम : 'क़ैसर' मूल नाम : क़ैसर अमरावतवी जन्म : अमरावती, महाराष्ट्र निधन : 11 Jan 1966 | अकोला, महाराष्ट्र

View profile & all 10 Poems / Stories

More from क़ैसर अमरावतवी

  1. शम-ए-महफ़िल हो के भी गिर्वीदा-ए-महफ़िल नहीं

    शम-ए-महफ़िल हो के भी गिर्वीदा-ए-महफ़िल नहींमैं हूँ दुनिया में मगर दुनिया में मेरा दिल नहीं

    12.5K reads
  2. इश्क़ क्या है ग़म-ए-हस्ती का फ़ना हो जाना

    इश्क़ क्या है ग़म-ए-हस्ती का फ़ना हो जानापैकर-ए-ख़ाक का मिट मिट के ख़ुदा हो जाना

    12.4K reads
  3. आरज़ूएँ जल गईं शौक़-ए-फ़रावाँ जल गया

    आरज़ूएँ जल गईं शौक़-ए-फ़रावाँ जल गयाबुझ गया दिल ज़िंदगी का साज़-ओ-सामाँ जल गया

    12.4K reads
  4. फ़रेब-रंग न दे जल्वा-ए-बहार मुझे

    फ़रेब-रंग न दे जल्वा-ए-बहार मुझेअज़ीज़-तर हैं चमन में गुलों से ख़ार मुझे

    12.4K reads
  5. ब-रंग-ए-निकहत-ए-गुल है चमन में आशियाँ अपना

    ब-रंग-ए-निकहत-ए-गुल है चमन में आशियाँ अपनाकिसी के राज़दाँ हम हैं न कोई राज़-दाँ अपना

    12.4K reads