फ़रेब-रंग न दे जल्वा-ए-बहार मुझे

क़ैसर अमरावतवीक़ैसर अमरावतवी

1 min read · 12.4K reads

फ़रेब-रंग न दे जल्वा-ए-बहार मुझे

अज़ीज़-तर हैं चमन में गुलों से ख़ार मुझे

मिरी ख़ताओं पे ये बाज़-पुर्स मालिक-ए-हश्र

अता हुआ था कभी दिल पे इख़्तियार मुझे

ये उन की याद ये तूफ़ान-ए-रंग-ओ-बू तौबा

मिली तो दर्द में डूबी हुई बहार मुझे

अब उस मक़ाम पे मंज़िल है दर्द-ए-पैहम की

कि हर तड़प में मिली लज़्ज़त-ए-क़रार मुझे

चमन में रह के ये महरूमियाँ मुक़द्दर की

कि मैं बहार को देखा करूँ बहार मुझे

ख़ुदा कभी न दिखाए वो रोज़-ए-बद 'क़ैसर'

कि आए जल्वा-ए-बातिल का ए'तिबार मुझे

क़ैसर अमरावतवी
About the poet

क़ैसर अमरावतवी

उपनाम : 'क़ैसर' मूल नाम : क़ैसर अमरावतवी जन्म : अमरावती, महाराष्ट्र निधन : 11 Jan 1966 | अकोला, महाराष्ट्र

View profile & all 10 Poems / Stories

More from क़ैसर अमरावतवी

  1. ख़ुदा को भूले न जब तक हमें ख़ुदा न मिला

    ख़ुदा को भूले न जब तक हमें ख़ुदा न मिलाये मुद्दआ' भी ब-जुज़ तर्क-ए-मुद्दआ न मिला

    12.4K reads
  2. शम-ए-महफ़िल हो के भी गिर्वीदा-ए-महफ़िल नहीं

    शम-ए-महफ़िल हो के भी गिर्वीदा-ए-महफ़िल नहींमैं हूँ दुनिया में मगर दुनिया में मेरा दिल नहीं

    12.5K reads
  3. इश्क़ क्या है ग़म-ए-हस्ती का फ़ना हो जाना

    इश्क़ क्या है ग़म-ए-हस्ती का फ़ना हो जानापैकर-ए-ख़ाक का मिट मिट के ख़ुदा हो जाना

    12.4K reads
  4. आरज़ूएँ जल गईं शौक़-ए-फ़रावाँ जल गया

    आरज़ूएँ जल गईं शौक़-ए-फ़रावाँ जल गयाबुझ गया दिल ज़िंदगी का साज़-ओ-सामाँ जल गया

    12.4K reads
  5. ब-रंग-ए-निकहत-ए-गुल है चमन में आशियाँ अपना

    ब-रंग-ए-निकहत-ए-गुल है चमन में आशियाँ अपनाकिसी के राज़दाँ हम हैं न कोई राज़-दाँ अपना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like