आरज़ूएँ जल गईं शौक़-ए-फ़रावाँ जल गया

क़ैसर अमरावतवीक़ैसर अमरावतवी

1 min read · 12.4K reads

आरज़ूएँ जल गईं शौक़-ए-फ़रावाँ जल गया

बुझ गया दिल ज़िंदगी का साज़-ओ-सामाँ जल गया

मौसम-ए-गुल था कि थी बर्क़-ए-ख़िज़ाँ ज़ेर-ए-नक़ाब

फूल हँसने भी न पाए थे गुलिस्ताँ जल गया

शौक़-ए-मंज़िल में जुनूँ की गर्म-रफ़्तारी न पूछ

राह के काँटों की क्या हस्ती बयाबाँ जल गया

झूम कर सू-ए-चमन आया तो क्या बरसा तो क्या

आशियाँ तो कब का ऐ अब्र-ए-बहाराँ जल गया

हश्र के दिन रहमत-ए-हक़ ने लिया आग़ोश में

ज़ौक़-ए-इस्याँ पर मिरे ज़ाहिद का ईमाँ जल गया

देख 'क़ैसर' ये है गुलशन में मआल-ए-फ़स्ल-ए-गुल

ग़ुंचे ग़ुंचे का गुलिस्ताँ में गरेबाँ जल गया

क़ैसर अमरावतवी
About the poet

क़ैसर अमरावतवी

उपनाम : 'क़ैसर' मूल नाम : क़ैसर अमरावतवी जन्म : अमरावती, महाराष्ट्र निधन : 11 Jan 1966 | अकोला, महाराष्ट्र

View profile & all 10 Poems / Stories

More from क़ैसर अमरावतवी

  1. ख़ुदा को भूले न जब तक हमें ख़ुदा न मिला

    ख़ुदा को भूले न जब तक हमें ख़ुदा न मिलाये मुद्दआ' भी ब-जुज़ तर्क-ए-मुद्दआ न मिला

    12.4K reads
  2. शम-ए-महफ़िल हो के भी गिर्वीदा-ए-महफ़िल नहीं

    शम-ए-महफ़िल हो के भी गिर्वीदा-ए-महफ़िल नहींमैं हूँ दुनिया में मगर दुनिया में मेरा दिल नहीं

    12.5K reads
  3. इश्क़ क्या है ग़म-ए-हस्ती का फ़ना हो जाना

    इश्क़ क्या है ग़म-ए-हस्ती का फ़ना हो जानापैकर-ए-ख़ाक का मिट मिट के ख़ुदा हो जाना

    12.4K reads
  4. फ़रेब-रंग न दे जल्वा-ए-बहार मुझे

    फ़रेब-रंग न दे जल्वा-ए-बहार मुझेअज़ीज़-तर हैं चमन में गुलों से ख़ार मुझे

    12.4K reads
  5. ब-रंग-ए-निकहत-ए-गुल है चमन में आशियाँ अपना

    ब-रंग-ए-निकहत-ए-गुल है चमन में आशियाँ अपनाकिसी के राज़दाँ हम हैं न कोई राज़-दाँ अपना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like