जान ये इंतिज़ार कैसा है

पूजा भाटियापूजा भाटिया11 Aug 1977

1 min read · 12.4K reads

जान ये इंतिज़ार कैसा है

हिज्र में भी क़रार कैसा है

तेरी बातों का ज़ख़्म है अब तक

देख तेरा शिकार कैसा है

दिल की धड़कन सुनी तो वो बोले

ये खनकता सितार कैसा है

नब्ज़ ने लौटते ही पूछा था

सूने दिल का दयार कैसा है

मेरे आँसू उसे तसल्ली दें

मुझ को ये उस से प्यार कैसा है

मुझ में हिम्मत नहीं लगाऊँ दिल

और देखूँ कि प्यार कैसा है

रूह के ज़ख़्म जिस्म से हैं अयाँ

पैरहन तार-तार कैसा है

फूल के हाल से मैं वाक़िफ़ हूँ

तुम बताओ कि ख़ार कैसा है

वो रखेगा मिरा भरम बाक़ी

उस पे ये ए'तिबार कैसा है

पूजा भाटिया
About the poet

पूजा भाटिया

मूल नाम : पूजा भाटिया जन्म : 11 Aug 1977 | मुंबई, महाराष्ट्र

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like