बड़े सपने बनाम छोटे सपने - प्रेमनन्दन

प्रेमनन्दनप्रेमनन्दन25 Sept 1980

5 min read · 12.4K reads

एक अरब से अधिक
आबादी वाले इस देश में
मुट्ठी भर लोगों के
बड़े-बड़े सपनों
और बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों,
शानदार हाली डे रिसार्टस.... से बना
विकास रथ चल रहा है
किसानों-मज़दूरों की छाती पर।

ये बनाना और बेचना चाहते हैं
मोबाइल, कम्प्यूटर, कार
ब्राण्डेड कपड़े, मॅंहगी ज्वैलरी़.....
उन लोगों को
आज़ादी के इतने सालों बाद भी
जिनकी रोटी
छोटी होती जा रही है
और काम पहुँच से बाहर।

जिनके छोटे-छोटे सपने
इसमें ही परेशान हैं
कि अगली बरसात
कैसे झेलेंगे इनके छप्पर
भतीजी की शादी में
कैसे दें एक साड़ी
कैसे ख़रीदें --
अपने लिए टायर के जूते
और घर वाली के लिए
एक चाँदी का छल्ला
जिसके लिए रोज़ मिलता रहा है उलाहना
शादी से लेकर आज तक।

लेकिन इन मुट्ठी भर लोगों के
बड़े सपनों के बीच
कोई जगह नहीं है
आम आदमी के छोटे सपनों की।
प्रेमनन्दन
About the poet

प्रेमनन्दन

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य