ख़ामोश आँखों की भाषा - प्रेमनन्दन

प्रेमनन्दनप्रेमनन्दन25 Sept 1980

2 min read · 12.4K reads

हरामख़ोरी की चमक से
लाखों गुना अच्छा है
मेहनत का खुरदुरापन !

सैकड़ों सौन्दर्य प्रसाधनों से लिपे-पुते
दुनिया के सबसे हसीन चेहरे से
लाखों गुना अच्छा है
धूल, मिट्टी और पसीने से सना
मज़दूर का चेहरा !

दुनिया भर की लफ़्फ़ाजी करती
दम्भ भरी,
बजबजाती आवाज़ों से
बहुत अच्छी है
अपने मेहनताने की आस में
टुकुर-टुकुर झरती
ख़ामोश आँखों की भाषा !
प्रेमनन्दन
About the poet

प्रेमनन्दन

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like