आग, पानी और प्यास - प्रेमनन्दन

प्रेमनन्दनप्रेमनन्दन25 Sept 1980

2 min read · 12.4K reads

जब भी लगती है उन्हें प्यास
वे लिखते हैं
खुरदुरे काग़ज़ के चिकने चेहरे पर
कुछ बून्द पानी
और धधकने लगती है आग !

इसी आग की आँच से
बुझा लेते हैं वे
अपनी हर तरह की प्यास!

आग और पानी को
काग़ज़ में बाँधकर
जेब में रखना
सीखे कोई उनसे !
प्रेमनन्दन
About the poet

प्रेमनन्दन

View profile & all 16 Poems / Stories