यही तो चाहते हैं वे - प्रेमनन्दन

प्रेमनन्दनप्रेमनन्दन25 Sept 1980

2 min read · 12.4K reads

लड़ना था हमें
भय, भूख, और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ !

हम हो रहे थे एकजुट
आम आदमी के पक्ष में
पर उन लोगों को
नहीं था मंज़ूर यह !

उन्होंने फेंके
कुछ ऐंठे हुए शब्द
हमारे आसपास
और लड़ने लगे हम
आपस मे ही !

वे मुस्कुरा रहें हैं दूर खड़े होकर
और हम लड़ रहें हैं लगातार
एक दूसरे से
बिना यह समझे
कि यही तो चाहते हैं वे !
प्रेमनन्दन
About the poet

प्रेमनन्दन

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like