दूषित होतीं ताज़ा साँसे - प्रेमनन्दन

प्रेमनन्दनप्रेमनन्दन25 Sept 1980

2 min read · 12.4K reads

अभी -अभी किशोर हुईं
मेरे गाँव की ताज़ा साँसें
हो रही हैं दूषित
सूरत, मुम्बई, लुधियाना...में !

लौट रही हैं वे
लथपथ,
दूषित-दुर्गन्धित !

उनके सम्पर्क से
दूषित हो रही हैं
साफ़, ताज़ा हवाएँ
मेरे गाँव की !
प्रेमनन्दन
About the poet

प्रेमनन्दन

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like