चलो माज़ी[1] के अंधियारों में थोड़ी रौशनी कर लें
चलो यादों के दीपों से फरोजां[2] जिंदगी कर लें
मेरे महबूब तेरी दीद कब होगी न जाने अब
तुम्हारी इंतज़ारी में ज़रा हम शायरी कर लें
तुम्हारे हुस्न को माबूद[3] कर के बन गए काफिर
तुम्हारे आस्तां[4] पर रख के सर अब बंदगी कर लें
समुन्दर अपनी जा पर करते रहियो देवताई बस
तेरे क़दमों को अर्पित शहृ जब तक हर नदी कर लें
नदी पर जंग क्यों है किसलिए है आब[5] पर फितना[6]
मुहब्बत की नदी में मिल के आओ खुदकशी कर लें








