आशियाँ फिर से बुनो बिजली के तेवर के लिए - प्रमोद रामावत प्रमोद

प्रमोद रामावत प्रमोदप्रमोद रामावत प्रमोद5 Sept 1949

3 min read · 12.4K reads

आशियाँ फिर से बुनो बिजली के तेवर के लिए ।
जिस तरह मैंने चुना, अपना कफ़न सर के लिए ।
 
आईना बनकर खड़े हो जाओ उनके सामने,
फिर नहीं उठ पाएँगे वो हाथ पत्थर के लिए ।
 
मजलिसे तो सिर्फ़ नक़्क़ालों की होकर रह गई,
अब कोई मौक़ा नहीं बेबाक़ शायर के लिए ।
 
बस्तियों में कौन पालेगा, परिंदों को भला,
आशियाँ उनके उजाड़े, आपने घर के लिए ।
 
आप के गुलदान में यूँ, आपका चेहरा दिखा,
इक कबूतर मार डाला, सिर्फ एक पर के लिए ।
 
असल सूरत आपने आकर, अचानक देख ली
वरना मेरा दूसरा चेहरा है, बाहर के लिए ।
प्रमोद रामावत प्रमोद
About the poet

प्रमोद रामावत प्रमोद

View profile & all 7 Poems / Stories

More from प्रमोद रामावत प्रमोद

  1. रहनुमा हैं इसलिए ये तो सुधरने से रहे - प्रमोद रामावत प्रमोद

    प्रमोद रामावत प्रमोदजन्म- 5 मई,1949

    12.4K reads
  2. सोने का पिंजरा बनवाकर, तुमने दाना डाला दोस्त - प्रमोद रामावत प्रमोद

    सोने का पिंजरा बनवाकर, तुमने दाना डाला दोस्त ।हम तो थे नादान पखेरू, अच्छा रिश्ता पाला दोस्त ।

    12.4K reads
  3. आँख से बाहर निकल कर कोर पर ठहरा रहा - प्रमोद रामावत प्रमोद

    आँख से बाहर निकल कर कोर पर ठहरा रहा ।ज़िन्दगी पर आँसुओं का, इस तरह पहरा रहा ।

    12.4K reads
  4. आदमी है उठ ज़रा ईमान की बातें उठा - प्रमोद रामावत प्रमोद

    आदमी है उठ ज़रा ईमान की बातें उठा ।अब ज़रूरत है कि हिन्दुस्तान की बातें उठा ।

    12.4K reads
  5. आँसू का अनुबन्ध सिरहाने रख कर सोता है - प्रमोद रामावत प्रमोद

    आँसू का अनुबन्ध सिरहाने रख कर सोता है ।जब ख़ुशियों का ज़िक्र छिड़े तू अक्सर रोता है ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like