सोने का पिंजरा बनवाकर, तुमने दाना डाला दोस्त - प्रमोद रामावत प्रमोद

प्रमोद रामावत प्रमोदप्रमोद रामावत प्रमोद5 Sept 1949

4 min read · 12.4K reads

सोने का पिंजरा बनवाकर, तुमने दाना डाला दोस्त ।
हम तो थे नादान पखेरू, अच्छा रिश्ता पाला दोस्त ।
 
हम तो कोरे काग़ज़ भर थे, अपना था बस दोष यही,
तुमने पर अख़बार बनाकर, हमको खूब उछाला दोस्त ।
 
हमने इस साझेदारी में, अपना सब कुछ झोंक दिया
तुम तो पक्के व्यापारी थे, कैसे पिटा दिवाला दोस्त ।
 
कल थे एक हमारे आँगन, किसने ये इन्साफ़ किया
तुमको तो दिल्ली की गलियाँ, हमको देश निकाला दोस्त ।
 
सच्चाई पर चलते-चलते, उस मंज़िल तक जा पहुँचे
सब लोगों ने पत्थर मारे, तू भी एक उठा ला दोस्त ।
 
लोग वतन तक खा जाते है, इसका इसे यकीन नहीं
मान जाएगा तू ले जाकर, दिल्ली इसे दिखा ला दोस्त ।
प्रमोद रामावत प्रमोद
About the poet

प्रमोद रामावत प्रमोद

View profile & all 7 Poems / Stories

More from प्रमोद रामावत प्रमोद

  1. रहनुमा हैं इसलिए ये तो सुधरने से रहे - प्रमोद रामावत प्रमोद

    प्रमोद रामावत प्रमोदजन्म- 5 मई,1949

    12.4K reads
  2. आँख से बाहर निकल कर कोर पर ठहरा रहा - प्रमोद रामावत प्रमोद

    आँख से बाहर निकल कर कोर पर ठहरा रहा ।ज़िन्दगी पर आँसुओं का, इस तरह पहरा रहा ।

    12.4K reads
  3. आदमी है उठ ज़रा ईमान की बातें उठा - प्रमोद रामावत प्रमोद

    आदमी है उठ ज़रा ईमान की बातें उठा ।अब ज़रूरत है कि हिन्दुस्तान की बातें उठा ।

    12.4K reads
  4. आशियाँ फिर से बुनो बिजली के तेवर के लिए - प्रमोद रामावत प्रमोद

    आशियाँ फिर से बुनो बिजली के तेवर के लिए ।जिस तरह मैंने चुना, अपना कफ़न सर के लिए ।

    12.4K reads
  5. आँसू का अनुबन्ध सिरहाने रख कर सोता है - प्रमोद रामावत प्रमोद

    आँसू का अनुबन्ध सिरहाने रख कर सोता है ।जब ख़ुशियों का ज़िक्र छिड़े तू अक्सर रोता है ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like