आदमी है उठ ज़रा ईमान की बातें उठा - प्रमोद रामावत प्रमोद

प्रमोद रामावत प्रमोदप्रमोद रामावत प्रमोद5 Sept 1949

4 min read · 12.4K reads

आदमी है उठ ज़रा ईमान की बातें उठा ।
अब ज़रूरत है कि हिन्दुस्तान की बातें उठा ।
 
प्यार, रिश्ते, दीनो-ईमाँ, हक़, शराफ़त सब गए,
चल सियासत में लुटे, सामान की बातें उठा ।
 
फ़र्ज से अव्वल, कोई ज़ज्बा नहीं होता, वजीर
ज़िद रियाया की है, अब सुलतान की बातें उठा ।
 
आदमी कमतर नहीं होता, ज़ुबाँ से, रंग से
हक़ की ख़ातिर लड़, उठा सम्मान की बातें उठा ।
 
सर्दियों में अल-सुबह, अख़बार का बण्डल लिए
काँपते मासूम से, वरदान की बातें उठा ।
 
रोटियों का मोल करता है वो अक्सर जिस्म से
क्रूर सौदेबाज के अहसान की बातें उठा ।
 
ख़ुद ठगा जाता है अक्सर, पर कभी ठगता नहीं
जिक्रे इन्साँ पर उसी, इंसान की बातें उठा ।
प्रमोद रामावत प्रमोद
About the poet

प्रमोद रामावत प्रमोद

View profile & all 7 Poems / Stories

More from प्रमोद रामावत प्रमोद

  1. रहनुमा हैं इसलिए ये तो सुधरने से रहे - प्रमोद रामावत प्रमोद

    प्रमोद रामावत प्रमोदजन्म- 5 मई,1949

    12.4K reads
  2. सोने का पिंजरा बनवाकर, तुमने दाना डाला दोस्त - प्रमोद रामावत प्रमोद

    सोने का पिंजरा बनवाकर, तुमने दाना डाला दोस्त ।हम तो थे नादान पखेरू, अच्छा रिश्ता पाला दोस्त ।

    12.4K reads
  3. आँख से बाहर निकल कर कोर पर ठहरा रहा - प्रमोद रामावत प्रमोद

    आँख से बाहर निकल कर कोर पर ठहरा रहा ।ज़िन्दगी पर आँसुओं का, इस तरह पहरा रहा ।

    12.4K reads
  4. आशियाँ फिर से बुनो बिजली के तेवर के लिए - प्रमोद रामावत प्रमोद

    आशियाँ फिर से बुनो बिजली के तेवर के लिए ।जिस तरह मैंने चुना, अपना कफ़न सर के लिए ।

    12.4K reads
  5. आँसू का अनुबन्ध सिरहाने रख कर सोता है - प्रमोद रामावत प्रमोद

    आँसू का अनुबन्ध सिरहाने रख कर सोता है ।जब ख़ुशियों का ज़िक्र छिड़े तू अक्सर रोता है ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like