आँख से बाहर निकल कर कोर पर ठहरा रहा - प्रमोद रामावत प्रमोद

प्रमोद रामावत प्रमोदप्रमोद रामावत प्रमोद5 Sept 1949

3 min read · 12.4K reads

आँख से बाहर निकल कर कोर पर ठहरा रहा ।
ज़िन्दगी पर आँसुओं का, इस तरह पहरा रहा ।
 
तुम तो आईना रहे, जिसमें हज़ारों अक्स थे
मैं रहा तस्वीर जिसमें, बस वही चेहरा रहा ।
 
थी ख़ुशी तो ओस का कतरा हवा में घुल गई,
ज़िन्दगी का दर्द से, रिश्ता बड़ा गहरा रहा ।
 
बस्तियाँ थीं उम्र की, तब थी सफ़र में रौशनी,
फिर अँधेरा ही अन्धेरा, जब तलक सहरा रहा ।
 
दर्द की एक बाढ़ यूँ, हमको बहा कर ले गई,
या तो हम चीख़े नहीं, या वक़्त ही बहरा रहा ।
प्रमोद रामावत प्रमोद
About the poet

प्रमोद रामावत प्रमोद

View profile & all 7 Poems / Stories

More from प्रमोद रामावत प्रमोद

  1. रहनुमा हैं इसलिए ये तो सुधरने से रहे - प्रमोद रामावत प्रमोद

    प्रमोद रामावत प्रमोदजन्म- 5 मई,1949

    12.4K reads
  2. सोने का पिंजरा बनवाकर, तुमने दाना डाला दोस्त - प्रमोद रामावत प्रमोद

    सोने का पिंजरा बनवाकर, तुमने दाना डाला दोस्त ।हम तो थे नादान पखेरू, अच्छा रिश्ता पाला दोस्त ।

    12.4K reads
  3. आदमी है उठ ज़रा ईमान की बातें उठा - प्रमोद रामावत प्रमोद

    आदमी है उठ ज़रा ईमान की बातें उठा ।अब ज़रूरत है कि हिन्दुस्तान की बातें उठा ।

    12.4K reads
  4. आशियाँ फिर से बुनो बिजली के तेवर के लिए - प्रमोद रामावत प्रमोद

    आशियाँ फिर से बुनो बिजली के तेवर के लिए ।जिस तरह मैंने चुना, अपना कफ़न सर के लिए ।

    12.4K reads
  5. आँसू का अनुबन्ध सिरहाने रख कर सोता है - प्रमोद रामावत प्रमोद

    आँसू का अनुबन्ध सिरहाने रख कर सोता है ।जब ख़ुशियों का ज़िक्र छिड़े तू अक्सर रोता है ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like