आँसू का अनुबन्ध सिरहाने रख कर सोता है - प्रमोद रामावत प्रमोद

प्रमोद रामावत प्रमोदप्रमोद रामावत प्रमोद5 Sept 1949

3 min read · 12.4K reads

आँसू का अनुबन्ध सिरहाने रख कर सोता है ।
जब ख़ुशियों का ज़िक्र छिड़े तू अक्सर रोता है ।
 
ख़ुशबू के ख़त हवा बाँटती, घर-घर जाती है,
बंद हमेशा तेरा ही दरवाज़ा होता है ।
 
रिश्ते क्या हैं, सिर्फ़ हितों कि दावेदारी है,
मन बनिया दिन भर सपनों के फ़सलें बोता है ।
 
खरपतवार बढ़ी जाती है, हर पल नफ़रत की,
तूने अपना खेत ना जाने, कैसे जोता है ?
 
सपनों की किरचें फिर भी रह जाती पलकों पर
तू अपनी आँखे अश्कों से कैसे धोता है ?
प्रमोद रामावत प्रमोद
About the poet

प्रमोद रामावत प्रमोद

View profile & all 7 Poems / Stories

More from प्रमोद रामावत प्रमोद

  1. रहनुमा हैं इसलिए ये तो सुधरने से रहे - प्रमोद रामावत प्रमोद

    प्रमोद रामावत प्रमोदजन्म- 5 मई,1949

    12.4K reads
  2. सोने का पिंजरा बनवाकर, तुमने दाना डाला दोस्त - प्रमोद रामावत प्रमोद

    सोने का पिंजरा बनवाकर, तुमने दाना डाला दोस्त ।हम तो थे नादान पखेरू, अच्छा रिश्ता पाला दोस्त ।

    12.4K reads
  3. आँख से बाहर निकल कर कोर पर ठहरा रहा - प्रमोद रामावत प्रमोद

    आँख से बाहर निकल कर कोर पर ठहरा रहा ।ज़िन्दगी पर आँसुओं का, इस तरह पहरा रहा ।

    12.4K reads
  4. आदमी है उठ ज़रा ईमान की बातें उठा - प्रमोद रामावत प्रमोद

    आदमी है उठ ज़रा ईमान की बातें उठा ।अब ज़रूरत है कि हिन्दुस्तान की बातें उठा ।

    12.4K reads
  5. आशियाँ फिर से बुनो बिजली के तेवर के लिए - प्रमोद रामावत प्रमोद

    आशियाँ फिर से बुनो बिजली के तेवर के लिए ।जिस तरह मैंने चुना, अपना कफ़न सर के लिए ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like