बेवजह की नहीं, बावजह कीजिए - फूलचन्द गुप्ता

फूलचन्द गुप्ताफूलचन्द गुप्ता30 Sept 1958

2 min read · 12.4K reads

बेवजह की नहीं, बावजह कीजिए ।
नाव है, नाख़ुदा से ज़िरह कीजिए ।

सारी दुनिया समा जाए आग़ोश में,
अब मुहब्बत ही कुछ इस तरह कीजिए ।

हर जगह पर यहाँ तख़्त-ए-ताऊस हैं
अपनी ख़ातिर भी थोड़ी जगह कीजिए ।

हाथ में हथकड़ी, पाँव में बेड़ियाँ,
रण इन्हीं के सहारे फतह कीजिए ।

कोई पर्वत पे है, कोई खाई में है
दौड़ना, पहले समतल सतह कीजिए ।
फूलचन्द गुप्ता
About the poet

फूलचन्द गुप्ता

View profile & all 32 Poems / Stories

More from फूलचन्द गुप्ता

  1. पहले-पहले डर लगता है - फूलचन्द गुप्ता

    पहले-पहले डर लगता हैफिर पिंजरा ही घर लगता है

    12.4K reads
  2. जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं - फूलचन्द गुप्ता

    जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं ।जाने कितने पत्थर घर के बाहर रहते हैं ।

    12.4K reads
  3. दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो ! - फूलचन्द गुप्ता

    दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !सिर फूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !

    12.4K reads
  4. कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है - फूलचन्द गुप्ता

    कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है ।लेकिन तमाम देश का खाना ख़राब है ।

    12.3K reads
  5. एक-से हों घर, अलग आकार न हो - फूलचन्द गुप्ता

    एक-से हों घर, अलग आकार न हो ।खिड़कियाँ तो हों, मगर दीवार न हो ।

    12.3K reads