बोलो जुबाँ सम्भाल कर, सरकार ने कहा है - फूलचन्द गुप्ता

फूलचन्द गुप्ताफूलचन्द गुप्ता30 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

बोलो जुबाँ सम्भाल कर, सरकार ने कहा है ।
फन्दा गले में डाल कर, सरकार ने कहा है ।

हमने कहा तो रात है, हमने कहा तो दिन,
सूरज मिरा हलाल कर, सरकार ने कहा है ।

दाना, लिबास, दर नहीं, कुछ और बात कर,
वाजिब कोई सवाल कर, सरकार ने कहा है ।

तू चीख़ मत, तू हँस-हँसा, किरदार तू निभा,
जोकर है तू कमाल कर, सरकार ने कहा है ।

तारीफ़ हो, आलोचना कोई करे अगर,
सड़कों पे आ धमाल कर, सरकार ने कहा है ।

सबके सवाल हल हुए, सबको सुकून है,
जुमले नए उछाल कर, सरकार ने कहा है

सारे चिराग तोड़ दे, ख़तम तीरगी हुई,
सबका यक़ीं निढाल कर सरकार ने कहा है ।
फूलचन्द गुप्ता
About the poet

फूलचन्द गुप्ता

View profile & all 32 Poems / Stories

More from फूलचन्द गुप्ता

  1. पहले-पहले डर लगता है - फूलचन्द गुप्ता

    पहले-पहले डर लगता हैफिर पिंजरा ही घर लगता है

    12.4K reads
  2. जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं - फूलचन्द गुप्ता

    जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं ।जाने कितने पत्थर घर के बाहर रहते हैं ।

    12.4K reads
  3. दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो ! - फूलचन्द गुप्ता

    दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !सिर फूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !

    12.4K reads
  4. कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है - फूलचन्द गुप्ता

    कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है ।लेकिन तमाम देश का खाना ख़राब है ।

    12.3K reads
  5. एक-से हों घर, अलग आकार न हो - फूलचन्द गुप्ता

    एक-से हों घर, अलग आकार न हो ।खिड़कियाँ तो हों, मगर दीवार न हो ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like