बोला कि आफ़ताब हूँ, दरवाज़ा खोलिए - फूलचन्द गुप्ता

फूलचन्द गुप्ताफूलचन्द गुप्ता30 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

बोला कि आफ़ताब हूँ, दरवाज़ा खोलिए ।
चश्मे-बराह ख़्वाब हूँ, दरवाज़ा खोलिए ।

क्यों बन्द हूँ दराज़ में संगीन दौर है,
मैं उन्स की किताब हूँ, दरवाज़ा खोलिए ।

मैंने तमाम उम्र में देखा नहीं दुरख़्श,
मैं भी बड़ा अजाब हूँ, दरवाज़ा खोलिए ।

शायद किसी की साद है मलबों से दुर्ग के,
कहता है, मैं नवाब हूँ, दरवाज़ा खोलिए ।

मशरिक के आफ़ताब करे सुर्ख़रू मुझे,
आता हुआ शबाब हूँ, दरवाज़ा खोलिए ।

बाहर ये कौन-कौन है क्या-क्या लिए सवाल,
मैं एक बाज़वाब हूँ, दरवाज़ा खोलिए ।
फूलचन्द गुप्ता
About the poet

फूलचन्द गुप्ता

View profile & all 32 Poems / Stories

More from फूलचन्द गुप्ता

  1. पहले-पहले डर लगता है - फूलचन्द गुप्ता

    पहले-पहले डर लगता हैफिर पिंजरा ही घर लगता है

    12.4K reads
  2. जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं - फूलचन्द गुप्ता

    जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं ।जाने कितने पत्थर घर के बाहर रहते हैं ।

    12.4K reads
  3. दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो ! - फूलचन्द गुप्ता

    दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !सिर फूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !

    12.4K reads
  4. कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है - फूलचन्द गुप्ता

    कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है ।लेकिन तमाम देश का खाना ख़राब है ।

    12.3K reads
  5. एक-से हों घर, अलग आकार न हो - फूलचन्द गुप्ता

    एक-से हों घर, अलग आकार न हो ।खिड़कियाँ तो हों, मगर दीवार न हो ।

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like