वो जो दम दोस्ती का भरते थे
आज क्यों अजनबी-से लगते हैं
वज़अदारी[1] नपे-तुले अल्फ़ाज़
मुझको सब सरसरी से लगते हैं
इस ज़माने को क्या हुआ यारो
रिश्ते सब आरज़ी[2]-से लगते हैं
फ़ैज़े-साक़ी कहाँ हुआ अनक़ा
जाम सबके तही -से लगते हैं
ग़म के वो लम्हे जब क़रार न था
हासिले-ज़िन्दगी-से [3]-से लगते हैं
इस जले दौर मे भी कुछ इन्साँ
वाक़ई आदमी-से लगते हैं
मौसमे-गुल हो या हो दौरे-ख़िज़ाँ[4]
अब ‘शरर’ एक ही-से लगते हैं
आज क्यों अजनबी-से लगते हैं
वज़अदारी[1] नपे-तुले अल्फ़ाज़
मुझको सब सरसरी से लगते हैं
इस ज़माने को क्या हुआ यारो
रिश्ते सब आरज़ी[2]-से लगते हैं
फ़ैज़े-साक़ी कहाँ हुआ अनक़ा
जाम सबके तही -से लगते हैं
ग़म के वो लम्हे जब क़रार न था
हासिले-ज़िन्दगी-से [3]-से लगते हैं
इस जले दौर मे भी कुछ इन्साँ
वाक़ई आदमी-से लगते हैं
मौसमे-गुल हो या हो दौरे-ख़िज़ाँ[4]
अब ‘शरर’ एक ही-से लगते हैं








