उस ज़ुल्फ़ के ख़याल का मिलना मुहाल था

पंडित दया शंकर नसीम लखनवीपंडित दया शंकर नसीम लखनवी

1 min read · 12.4K reads

उस ज़ुल्फ़ के ख़याल का मिलना मुहाल था

जब तक मूए बिलों से निकलना मुहाल था

देते न चाट अगर लब-ए-शीरीं के ज़िक्र की

मचले था तिफ़्ल-ए-अश्क बहलना मुहाल था

पीरी में तर्ज़-ए-इश्क़-ए-जवानी वही रहा

सूरत के साथ दिल का बदलना मुहाल था

क़ातिल तिरी गली में हुए सब के सर क़लम

कैसे थे कूचे रास्ता चलना मुहाल था

शुक्र-ए-ख़ुदा बुतों से हुईं गर्म-जोशियाँ

पत्थर का मिस्ल-ए-शीशा पिघलना मुहाल था

सर तन से कट के लाया शगूफ़ा हमारा ख़ून

शाख़-ए-सिनाँ का फूलना फलना मुहाल था

ख़त का ग़ुबार छुप न सका रू-ए-यार से

आतिश से गुल के ख़ार का जलना मुहाल था

महफ़िल में उन को इत्र दिया होगा ग़ैर ने

यारों के ग़म में हाथों को मलना मुहाल था

उम्र-ए-रवाँ को आँखों से देखा चला जो यार

क्या कीजे बिगड़े दिल का सँभलना मुहाल था

दिल गर्मी-ए-ख़याल से सूरत-बंधी 'नसीम'

उस सीम-तन का साँचे में ढलना मुहाल था

पंडित दया शंकर नसीम लखनवी
About the poet

पंडित दया शंकर नसीम लखनवी

उपनाम : 'नसीम' मूल नाम : पंडित दया शंकर कोल जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश पंडित दया शंकर नसीम 1811 ई. में लखनऊ में पैदा हुए थे। उनका सम्बंध पंडितों के संभ्रांत और शिक्षित परिवार से था इसलिए उनको भी साहित्य से बेहद दिलचस्पी थी। ज़रूरी शिक्…

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like