सहर और शाम से कुछ यूँ गुज़रता जा रहा हूँ मैं - नुशूर वाहिदी

नुशूर वाहिदीनुशूर वाहिदी

4 min read · 12.4K reads

सहर और शाम से कुछ यूँ गुज़रता जा रहा हूँ मैं
के जीता जा रहा हूँ और मरता जा रहा हूँ मैं

तमन्ना-ए-मुहाल-ए-दिल को जुज़्व-ए-ज़िंदगी कर के
फ़साना ज़ीस्त का पेचीदा करता जा रहा हूँ मैं

गुल-ए-रंगीं ये कहता है के खिलना हुस्न खोना है
मगर ग़ुँचा समझता है निखरता जा रहा हूँ मैं

मेरा दिल भी अजब इक सागर-ए-ज़ौक-ए-तमन्ना है
के है ख़ाली का ख़ाली और भरता जा रहा हूँ मैं

कहाँ तक इर्तिबात-ए-जान-ओ-जानाँ का तअल्लुक़ है
सँवरते जा रहे हैं वो सँवरता जा रहा हूँ हैं

जवानी जा रही है और मैं महव-ए-तमाशा हूँ
उड़ी जाती है मंज़िल और ठहरता जा रहा हूँ मैं

बहुत ऊँचा उड़ा लेकिन अब इस ओज-ए-तख़य्युल से
किसी दुनिया-ए-रंगीं में उतरता जा रहा हूँ मैं

‘नशुर’ आख़िर कहाँ तक फ़िक्र-ए-दुनिया दिल दुखाएगी
ग़म-ए-हस्ती को ज़ौक़-ए-शेर करता जा रहा हूँ मैं
नुशूर वाहिदी
About the poet

नुशूर वाहिदी

View profile & all 9 Poems / Stories

More from नुशूर वाहिदी

  1. आग़ोश-ए-रंग-ओ-बू के फ़साने में कुछ नहीं - नुशूर वाहिदी

    आग़ोश-ए-रंग-ओ-बू के फ़साने में कुछ नहींहसरत निकल गई तो ज़माने में कुछ नहीं

    12.3K reads
  2. भला कब देख सकता हूँ के ग़म ना-काम हो जाए - नुशूर वाहिदी

    भला कब देख सकता हूँ के ग़म ना-काम हो जाएजो आराम-ए-दिल-ओ-जाँ है वो बे-आराम हो जाए

    12.4K reads
  3. चिलमन से दो दामन के किनारे निकल आए - नुशूर वाहिदी

    चिलमन से दो दामन के किनारे निकल आएवारफ़्ता-निगाही के सहारे निकल आए

    12.4K reads
  4. हाथ से दुनिया निकलती जायेगी - नुशूर वाहिदी

    हाथ से दुनिया निकलती जायेगीऔर दुनिया हाथ मलती जाएगी

    12.4K reads
  5. हसरत-ए-फैसला-ए-दर्द-ए-जिगर बाकी है - नुशूर वाहिदी

    हसरत-ए-फैसला-ए-दर्द-ए-जिगर बाकी हैऔर अभी सिलसिला-ए-शाम-ओ-सहर बाकी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like