चिलमन से दो दामन के किनारे निकल आए - नुशूर वाहिदी

नुशूर वाहिदीनुशूर वाहिदी

4 min read · 12.4K reads

चिलमन से दो दामन के किनारे निकल आए
वारफ़्ता-निगाही के सहारे निकल आए

पैमाना-ब-कफ़ साथ तुम्हारे निकल आए
हँगामा-ए-हस्ती से किनारे निकल आए

इक सादगी-ए-हुस्न की मासूम अदाएँ
रंगीन मज़ार्मी के इशारे निकल आए

दौलत का फ़लक तोड़ के आलम की जबीं पर
मज़दूर की क़िस्मत के सितारे निकल आए

सब भूल गए पेच-ओ-खम-ए-होश में रस्ते
इस राह पे कुछ इश्‍क के मारे निकल आए

सब डूब गए तल्ख़ी-ए-नाकामी-ए-ग़म में
कुछ आप के दामन के सहारे निकल आए

गुस्ताखी-ए-बाराँ से वो पैराहन-ए-पुर-नम
भीगे हुए जलवों से शरारे निकल आए

रूख़्सत के वो आँसू वो निगाहों की उदासी
थी शाम मगर सुब्ह के तारे निकल आए

आँखों में नज़र आने लगे ख़ून के आँसू
उट्ठो के बस अब सुर्ख़ सितारे निकल आए

रिज़वाँ से बग़ावत है ‘नशुर’ और मय-ए-कौसर
उक़बा में भी कुछ काम हमारे निकल आए
नुशूर वाहिदी
About the poet

नुशूर वाहिदी

View profile & all 9 Poems / Stories

More from नुशूर वाहिदी

  1. आग़ोश-ए-रंग-ओ-बू के फ़साने में कुछ नहीं - नुशूर वाहिदी

    आग़ोश-ए-रंग-ओ-बू के फ़साने में कुछ नहींहसरत निकल गई तो ज़माने में कुछ नहीं

    12.3K reads
  2. भला कब देख सकता हूँ के ग़म ना-काम हो जाए - नुशूर वाहिदी

    भला कब देख सकता हूँ के ग़म ना-काम हो जाएजो आराम-ए-दिल-ओ-जाँ है वो बे-आराम हो जाए

    12.4K reads
  3. हाथ से दुनिया निकलती जायेगी - नुशूर वाहिदी

    हाथ से दुनिया निकलती जायेगीऔर दुनिया हाथ मलती जाएगी

    12.4K reads
  4. हसरत-ए-फैसला-ए-दर्द-ए-जिगर बाकी है - नुशूर वाहिदी

    हसरत-ए-फैसला-ए-दर्द-ए-जिगर बाकी हैऔर अभी सिलसिला-ए-शाम-ओ-सहर बाकी है

    12.4K reads
  5. मैं शाद हूँ तो ज़माने में शाद-मानी है - नुशूर वाहिदी

    मैं शाद हूँ तो ज़माने में शाद-मानी हैशराब लाओ के आलम तमाम फ़ानी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीअना हवस की दुकानों में आ के बैठ गईअना हवस की दुकानों में आ के बैठ गईअजीब मैना है शिकरों में आ के बैठ गई— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीसब कुछ अच्छा बेअसर हैइस तरह से घिराव हुआ यहाँ कापरछाईं के क़दम हैं इसी ओर— ब्रज श्रीवात्सवन्यौलीदुनिया की सबसे सुरीली आवाज़जो तुम्हें सुनाई दे रही है— हरि मृदुल