भला कब देख सकता हूँ के ग़म ना-काम हो जाए - नुशूर वाहिदी

नुशूर वाहिदीनुशूर वाहिदी

4 min read · 12.4K reads

भला कब देख सकता हूँ के ग़म ना-काम हो जाए
जो आराम-ए-दिल-ओ-जाँ है वो बे-आराम हो जाए

मोहब्बत क्या अगर यूँ सूरत-ए-इल्ज़ाम हो जाए
नज़र ना-काम और ज़ौक़-ए-नज़र बद-नाम हो जाए

क़यामत है अगर यूँ ज़िंदगी ना-काम हो जाए
वो पहलू में न हों और गर्मियों की शाम हो जाए

ग़म-ए-दिल है मगर आख़िर ग़म-ए-दिल क्या कहे कोई
फ़साना मुख़्तसर हो कर जब उन का नाम हो जाए

मोहब्बत रह चुकी और मातम-ए-अंजाम बाक़ी है
वो आँखें अश्‍क भर लाएँ तो अपना काम हो जाए

बड़ी हसरत से इसाँ बचपने को याद करता है
ये फल पक कर दुबारा चाहता है ख़ाम हो जाए

जिया लेकिन मेरा जीना किसी के भी न काम आया
मैं मरता हूँ के शायद ज़िंदगी पैग़ाम हो जाए

‘नशुर’ अहबाब-ए-ख़ुश-दिल को ज़रा हँस बोल लेने दो
क़यामत है अगर एहसास-ए-शाएर आम हो जाए
नुशूर वाहिदी
About the poet

नुशूर वाहिदी

View profile & all 9 Poems / Stories

More from नुशूर वाहिदी

  1. आग़ोश-ए-रंग-ओ-बू के फ़साने में कुछ नहीं - नुशूर वाहिदी

    आग़ोश-ए-रंग-ओ-बू के फ़साने में कुछ नहींहसरत निकल गई तो ज़माने में कुछ नहीं

    12.3K reads
  2. चिलमन से दो दामन के किनारे निकल आए - नुशूर वाहिदी

    चिलमन से दो दामन के किनारे निकल आएवारफ़्ता-निगाही के सहारे निकल आए

    12.4K reads
  3. हाथ से दुनिया निकलती जायेगी - नुशूर वाहिदी

    हाथ से दुनिया निकलती जायेगीऔर दुनिया हाथ मलती जाएगी

    12.4K reads
  4. हसरत-ए-फैसला-ए-दर्द-ए-जिगर बाकी है - नुशूर वाहिदी

    हसरत-ए-फैसला-ए-दर्द-ए-जिगर बाकी हैऔर अभी सिलसिला-ए-शाम-ओ-सहर बाकी है

    12.4K reads
  5. मैं शाद हूँ तो ज़माने में शाद-मानी है - नुशूर वाहिदी

    मैं शाद हूँ तो ज़माने में शाद-मानी हैशराब लाओ के आलम तमाम फ़ानी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like