आग़ोश-ए-रंग-ओ-बू के फ़साने में कुछ नहीं - नुशूर वाहिदी

नुशूर वाहिदीनुशूर वाहिदी

3 min read · 12.4K reads

आग़ोश-ए-रंग-ओ-बू के फ़साने में कुछ नहीं
हसरत निकल गई तो ज़माने में कुछ नहीं

मायूसियों में हुस्न भी रौशन नहीं रहा
दिल बुझ गया तो शम्मा जलाने में कुछ नहीं

साक़ी के कैफ़-ए-बादा-ए-पारीना की क़सम
सांइस के जदीद ख़ज़ाने में कुछ नहीं

इक हुस्न-ए-नीम-ख़्वाब का आलम ही और है
सोई हुई अदा को जगाने में कुछ नहीं

फ़ितरत नई ज़माना नया ज़िंदगी नई
कोहना ख़ुदा को पूजते जाने में कुछ नहीं

तेरा ही एक अक्स था हर सू नज़र-फ़रेब
देखा तो मेरे आईना-ख़ाने में कुछ नहीं

कुछ ज़िक्र-ए-जाम-ओ-षाहिद-ओ-मय कीजिए ‘नशूर’
होश ओ ख़िरद के सर्द फ़साने में कुछ नहीं
नुशूर वाहिदी
About the poet

नुशूर वाहिदी

View profile & all 9 Poems / Stories

More from नुशूर वाहिदी

  1. भला कब देख सकता हूँ के ग़म ना-काम हो जाए - नुशूर वाहिदी

    भला कब देख सकता हूँ के ग़म ना-काम हो जाएजो आराम-ए-दिल-ओ-जाँ है वो बे-आराम हो जाए

    12.4K reads
  2. चिलमन से दो दामन के किनारे निकल आए - नुशूर वाहिदी

    चिलमन से दो दामन के किनारे निकल आएवारफ़्ता-निगाही के सहारे निकल आए

    12.4K reads
  3. हाथ से दुनिया निकलती जायेगी - नुशूर वाहिदी

    हाथ से दुनिया निकलती जायेगीऔर दुनिया हाथ मलती जाएगी

    12.4K reads
  4. हसरत-ए-फैसला-ए-दर्द-ए-जिगर बाकी है - नुशूर वाहिदी

    हसरत-ए-फैसला-ए-दर्द-ए-जिगर बाकी हैऔर अभी सिलसिला-ए-शाम-ओ-सहर बाकी है

    12.4K reads
  5. मैं शाद हूँ तो ज़माने में शाद-मानी है - नुशूर वाहिदी

    मैं शाद हूँ तो ज़माने में शाद-मानी हैशराब लाओ के आलम तमाम फ़ानी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like