हाथ से दुनिया निकलती जायेगी - नुशूर वाहिदी

नुशूर वाहिदीनुशूर वाहिदी

4 min read · 12.4K reads

हाथ से दुनिया निकलती जायेगी
और दुनिया हाथ मलती जाएगी

हुस्न की रंगत बदलती जाएगी
ये शब-ए-महताब ढलती जाएगी

मुंक़लिब होती रहेंगी फ़ितरतें
ज़िंदगी करवट बदलती जाएगी

ख़त्म हो सकती नहीं सैर-ए-हयात
ज़िंदगी रूक रूक के चलती जाएगी

नौजवानी आरज़ुएँ सब लिए
गिरती जाएगी सँभलती जाएगी

इश्‍क ग़ाफिल ज़ख़्म खाता जाएगा
हुस्न की तलवार चलती जाएगी

यूँ ही इक अरमाँ निकलता जाएगा
यूँ ही इक हसरत मचलती जाएगी

यूँ ही आती जाएगी शाम-ए-विसाल
यूँ ही शम्मा-ए-बज़्म जलती जाएगी

यूँ ही रूख़्सत होती जाएगी ख़ुशी
यूँ ही सुब्ह-ए-ग़म निकलती जाएगी

यूँ ही गाए जाएँगे षेर ‘नशुर’
यूँ ही तबा-ए-ग़म बहलती जाएगी
नुशूर वाहिदी
About the poet

नुशूर वाहिदी

View profile & all 9 Poems / Stories

More from नुशूर वाहिदी

  1. आग़ोश-ए-रंग-ओ-बू के फ़साने में कुछ नहीं - नुशूर वाहिदी

    आग़ोश-ए-रंग-ओ-बू के फ़साने में कुछ नहींहसरत निकल गई तो ज़माने में कुछ नहीं

    12.3K reads
  2. भला कब देख सकता हूँ के ग़म ना-काम हो जाए - नुशूर वाहिदी

    भला कब देख सकता हूँ के ग़म ना-काम हो जाएजो आराम-ए-दिल-ओ-जाँ है वो बे-आराम हो जाए

    12.4K reads
  3. चिलमन से दो दामन के किनारे निकल आए - नुशूर वाहिदी

    चिलमन से दो दामन के किनारे निकल आएवारफ़्ता-निगाही के सहारे निकल आए

    12.4K reads
  4. हसरत-ए-फैसला-ए-दर्द-ए-जिगर बाकी है - नुशूर वाहिदी

    हसरत-ए-फैसला-ए-दर्द-ए-जिगर बाकी हैऔर अभी सिलसिला-ए-शाम-ओ-सहर बाकी है

    12.4K reads
  5. मैं शाद हूँ तो ज़माने में शाद-मानी है - नुशूर वाहिदी

    मैं शाद हूँ तो ज़माने में शाद-मानी हैशराब लाओ के आलम तमाम फ़ानी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like