मैं पतझड़ में बसन्त लिख रहा हूँ - नित्यानंद गायेन

नित्यानंद गायेननित्यानंद गायेन20 Sept 1981

2 min read · 12.4K reads

तुम्हारी सुन्दरता पर फ़िदा होने वाले
महसूस नहीं करेंगे
तुम्हारी वेदना को,
तनहाई को।
वे सभी सुन्दरता के कायल हैं
पसन्द नहीं उन्हें उदासी
अन्धकार से नफ़रत है उन्हें
मैं उदासी में
तुम्हारे लिए
गीत लिख रहा हूँ ...
मैं पतझड़ में
बसन्त लिख रहा हूँ।
नित्यानंद गायेन
About the poet

नित्यानंद गायेन

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like