एक साज़िश मेरे सपनों में - नित्यानंद गायेन

नित्यानंद गायेननित्यानंद गायेन20 Sept 1981

6 min read · 12.4K reads

अब मैंने तय किया है
अपने सपनों को ढँक कर रखने का
जब-जब पहुँची उन तक मेरे सपनों की बात
उन्होंने साज़िश की
मेरे सपनों को तोड़ने की
आज मैं जान चुका हूँ
सपनों का खुलासा करना भी जुर्म है ।

मेरे सपने, जो --
पीले लहलहाते सरसों की फूलों की तरह थे,
कुछ सुबह की मीठी धूप की तरह थे,
जिन्हें देखा था मैंने खुली आँखों से ।
ये सपने मैंने देखे थे
उन माताओं के लिए जिनकी बूढ़ी आँखें
आज भी देख रही हैं
अपने बच्चों की राह
ये सपने उन बच्चों के लिए थे
कई सदियों से जिनके चेहरे पर
उदासी का कब्ज़ा है
मैंने ये सपने देखे थे
उस बूढ़े किसान के लिए
जो निराश होकर करना चाहता है आत्महत्या,
उन शहीदों के लिए जो
लड़ते रहे मजदूरों के अधिकारों के लिए ।
पर तोड़ा गया बार-बार इन सपनों को
मेरी आँखों के सामने
तब हर बार खुली ही रह गई
मेरी आँखें हताशा में ।
कोई गुनाह नहीं था
मेरे सपनों में
था केवल एक उज्जवल भविष्य
और शान्ति का एक पैगाम,
जिन्हें ख़ुशी-ख़ुशी बाँट दिया
मैंने अपने समाज के
दबे-कुचले साथियों में
सत्ता को आई एक षड्यन्त्र की बू
मेरे सपनों में...।।
नित्यानंद गायेन
About the poet

नित्यानंद गायेन

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य