राजद्रोही - नित्यानंद गायेन

नित्यानंद गायेननित्यानंद गायेन20 Sept 1981

2 min read · 12.4K reads

कागज़ पर लिखा
सम्राट,
सेना,
फिर लिखा --
ग़ुलाम,
दासता,
जय-जयकार,
सम्राट प्रसन्न हुए...

अब लिखा मैंने
तानाशाह
निरंकुश
विद्रोह
और कारागार

इस बार
राजा के आदेश पर
खंजर से मेरे सीने पर लिखा गया
राजद्रोही...!!
नित्यानंद गायेन
About the poet

नित्यानंद गायेन

View profile & all 23 Poems / Stories