अपने अहम् के साथ खड़े रहे हम - नित्यानंद गायेन

नित्यानंद गायेननित्यानंद गायेन20 Sept 1981

2 min read · 12.4K reads

उन में से कोई नही जानता
कहानी हमारे बिछड़ने की
कुछ ने गवाही दी तुम्हारे पक्ष में
कुछ मेरे हमदर्द बने

अपने अहम् के साथ
खड़े रहे हम
जैसे नदी के दो किनारे
किसी ने नही की
हमारे मिलन की बात

बस, मन ही मन हँसते रहे
हमने भी न लिया फिर विवेक से काम ...
नित्यानंद गायेन
About the poet

नित्यानंद गायेन

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like