जो महान हैं आज - नित्यानंद गायेन

नित्यानंद गायेननित्यानंद गायेन20 Sept 1981

4 min read · 12.4K reads

जो महान रहे
अपने-अपने काल में
सम्मान में
लोगों ने ख़ुद बनाईं
उनकी प्रतिमाएँ
फिर...
लिखी गईं उनकी
महान गाथाएँ
इतिहास पुस्तकों में ।

आने वाली पीढ़ी के लिए
सुकरात, नानक, कबीर
आज़ाद, भगत सिंह, गाँधी
और न जाने कितने नाम
यहीं मिले हमें...

आज हवा बदल गई है
सभी स्वघोषित महान
ख़ुद ही बनवा रहे हैं
अपनी-अपनी मूर्तियाँ
और चापलूस लिख रहे हैं
उनका इतिहास
अबूझ बच्चों की क़िताबों में
यह सोचे बिना
कि काल-परिवर्तन
एक निरन्तर प्रक्रिया है

आज के बच्चे
कल बड़े और समझदार बनेंगे
तब वे करेंगे
सत्य की पड़ताल...
तब कैसे बचा पाएँगे ये सभी
अपनी-अपनी महानता...?
नित्यानंद गायेन
About the poet

नित्यानंद गायेन

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानवजातकअनागत दिन की गिनती करके पृथिवी के विशाल वक्ष मेंआगंतुक नवजातक का— बीरेन बरकटकीअहल्या पृथिवीवन्ध्या पृथिवी में अँधेरा उतर रहा हैअब बहुत रात है।— बीरेन बरकटकी