अगले वर्ष - नित्यानंद गायेन

नित्यानंद गायेननित्यानंद गायेन20 Sept 1981

7 min read · 12.4K reads

अगले फिर निकलेगी झाँकी राजपथ पर
भारत भाग्य विधाता
लेंगे सलामी
डिब्बों में सजाकर परोसे जाएँगे
विकास के आँकड़े
शहीदों की विधवाओं को पदक थमाए जाएँगे
राष्ट्राध्यक्षों के सूट की चमक और बढ़ जाएगी
जलती रहेगी अमर ज्योति इण्डिया गेट पर
मूक खड़ी रहेगी लालकिले की दीवार
भीतर कहीं रो रहे होंगे बहादुरशाह ज़फर —
न मैं ‘मुज़्तर’ उनका हबीब हूँ न मैं ‘मुज़्तर’ उनका रक़ीब हूँ
जो बिगड़ गया वो नसीब हूँ जो उजड़ गया वो दयार हूँ।
दबा दिया जाएगा आत्महत्याओं की सभी बरों को
भूख, बलात्कार पर कोई बात न होगी
स्पेस सेण्टर मंगल से आगे यात्रा की रूपरेखा प्रस्तुत करेगा
नए लड़ाकू विमान शामिल होंगे सेना में
भारत माता का जयगान होगा
देश बस्तर, विदर्भ से होते हुए कालाहाण्डी और फिर उससे आगे निकल जाएगा
हर रोने वाले को ठूँस दिया जाएगा जेल में
जहाँ कोई भी सुन न सके सिसकियाँ तक
फिर हमारे राष्ट्रीय टेलीविजन पर
राष्ट्र नायक कहेंगे मन की बात!
शान्तिप्रिय लोग गाँधीजी को देंगे श्रद्धांजलि
दंगों के बाद।
मैं और तुम
यूँ ही जीते रहेंगे अपनी-अपनी ज़िन्दगी
खाना, सोना और साँस लेना
यही दिनचर्या है ।
मैं ख़ुश नहीं कर पाता सबको
उनकी यही शिकायत बनी रहेगी
देश में तमाम बदलावों के बावजूद
मेरे-तुम्हारे अगले साल में कुछ भी नया नहीं होगा।
नित्यानंद गायेन
About the poet

नित्यानंद गायेन

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम