ज़िन्दगी को ज़र-ब-कफ़, ज़रफाम करना सीखते
कौन था वो किससे हम आराम करना सीखते
वक़्त ने मोहलत न दी वरना हमें मुश्किल न था
सिरफिरी शामों को नज़रे-जाम करना सीखते
सीख लेते काश हम भी कोई कारे-सूद-मंद
शेर-गोई छोड़ देते, काम करना सीखते
खुद-ब-खुद तय हो गए शामो-सहर अच्छा था मैं
सुबह करना सीख लेते, शाम करना सीखते
क़द्र है जब शोरो-गोगा की तो हजरत आप भी
गीत क्यों गाते रहे, कोहराम करना सीखते
कौन था वो किससे हम आराम करना सीखते
वक़्त ने मोहलत न दी वरना हमें मुश्किल न था
सिरफिरी शामों को नज़रे-जाम करना सीखते
सीख लेते काश हम भी कोई कारे-सूद-मंद
शेर-गोई छोड़ देते, काम करना सीखते
खुद-ब-खुद तय हो गए शामो-सहर अच्छा था मैं
सुबह करना सीख लेते, शाम करना सीखते
क़द्र है जब शोरो-गोगा की तो हजरत आप भी
गीत क्यों गाते रहे, कोहराम करना सीखते








