अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

अभी तक जब हमें जीना ना आया
भरोसा क्या के कल आया न आया

जले हम यूँ के जैसे चोब-ए-नम हों
चराग़ों की तरह जलना न आया

ग़ुलेलें ला के बच्चे पूछते हैं
परिंदा क्यूँ वो दोबारा न आया

मैं क्या कहता के सब के साथ में था
अयादत को भी वो तन्हा न आया

इहाता चहार-दीवारी अँधेरा
किसी जानिब भी दरवाज़ा न आया

वो पहले की तरह बिछड़ा है अब भी
मगर अब के हमें रोना न आया

ख़जाना ले उड़ा चोरों का जत्था
पलट कर फिर अली-बाबा न आया
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  4. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads
  5. कशिश तो अब भी गज़ब की है नाज़नीनों में - निश्तर ख़ानक़ाही

    कशिश तो अब भी गज़ब की है नाज़नीनों मेंमगर वो चाँद चमकता नहीं जबीनों में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like