अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।
इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।
मेरा क्या है कोई देखे या न देखे, मुझको
सुब्ह के डूबते तारों की ज़िया[1] हूँ मैं तो ।
अब ये सूरज मुझे सोने नहीं देगा शायद
सिर्फ़ इक रात की लज़्ज़त का सिला हूँ मैं तो ।
वो जो शोलों से जले उनका मदावा[2] है यहाँ
मेरा क्या ज़िक्र कि पानी से जला हूँ मैं तो ।
कौन रोकगा तुझे दिन की दहकती हुई धूप
बर्फ़ के ढेर पे चुपचाप खड़ा हूँ मैं तो ।
लाख मुहमल[3] सही पर कैसे मिटाएगी मुझे
ज़िन्दगी तेरे मुक़द्दर का लिखा हूँ मैं तो ।