हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया
इस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

हूँ घर में के अहबाब में मातूब रहे हम
कुछ हम से न आया तो दिखावा नहीं आया

आलूदा कभी गर्द-ए-तलब से न हुए हम
होंटों पे कभी हर्फ-ए-तमन्ना नहीं आया

ये भी है कै मौजूँ न थी दुनिया की रविश भी
कुछ हम से भी जीने का सलीक़ा नहीं आया

छोड़ा तो न था हम ने सवालों का कोई हल
थी जिस की तवक़्क़ो वो नतीजा नहीं आया

नीलाम न कर दी हो कहीं प्यास की गै़रत
इस बार कोई कूफ़े से प्यासा नहीं आया

इक शख़्स पहेली की तरह साथ था मेरे
मैं शहर से निकला तो अकेला नहीं आया
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads
  5. कशिश तो अब भी गज़ब की है नाज़नीनों में - निश्तर ख़ानक़ाही

    कशिश तो अब भी गज़ब की है नाज़नीनों मेंमगर वो चाँद चमकता नहीं जबीनों में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like