पहली बार ये देखा है - निशांत मिश्रा

निशांत मिश्रानिशांत मिश्रा26 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

इंसानों की इस बस्ती में इक अजब तमाशा देखा है,
हर रोज़ यहाँ मैंने इंसानियत को मरते देखा है,
हर चीज़ है बिकती इस बस्ती में,
यह तो मैंने देखा था,
लेकिन बिकता है इन्सां भी,
यहाँ पहली बार ये देखा है,
चांदी के सिक्कों की खातिर,
हर चीज़ को बिकते देखा है,
लेकिन मज़हब भी बिकता है,
यहाँ पहली बार ये देखा है,
कहीं भूख कहीं लाचारी को,
यहाँ मैंने बिकते देखा है,
लेकिन बिकती औलादें भी,
यहाँ पहली बार ये देखा है,
सीता राधा की धरती पर,
हर एक को बिकते देखा है,
लेकिन नारी भी बिकती है,
यहाँ पहली बार ये देखा है
निशांत मिश्रा
About the poet

निशांत मिश्रा

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like