गम - निशांत मिश्रा

निशांत मिश्रानिशांत मिश्रा26 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

आज तो जिंदा हैं लेकिन,
कल हमारी लाश पर रोयेंगे वो भी,
हँसते हैं जो आज हम पर,
कल तुम्हारे साथ ही रोयेंगे वो भी...
दे दिए जिसने भी हमको,
प्यार में गम है गिला उनसे नहीं,
खुद ही तड़पेंगे वो कभी तो,
प्यार अपनाया हमारा क्यूँ नहीं...
दिल में ऐसे झख्म ले कर,
हो रहे रुख्सत अकेले हम नहीं,
प्यार में मिलते हैं अक्सर,
गम तो सबको उनसे बचा कोई नहीं..
कुचले जज्बातों सी सिसके,
है हमारी दास्ताँ उनकी नहीं,
ख़त्म हो जायेगा सब कल,
याद फिर हम आयें नहीं...
निशांत मिश्रा
About the poet

निशांत मिश्रा

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like