हालत तो देखिए जरा - निशांत मिश्रा

निशांत मिश्रानिशांत मिश्रा26 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

आज हमारे देश की हालत तो देखिए जरा,
कोई राम के नाम पर वोट मांगता,
कोई आरक्षण के नाम पर,
किन कारणों से बंट रहा है देश,
कौन है जो चाहता हम हों मटियामेट,
ये देखिए और सोचिये तो जरा.....
कभी मंदिर निर्माण, तो कभी आरक्षण के बारे में,
सोचिये तो जरा,
आज हमारे देश की हालत तो देखिए जरा....
इन नेताओं के कारण, देश का हो रहा है बंटाधार,
पहले देश चोटी पर था, अब है हाल बेहाल,
अगर मारना है भूत-प्रेत तो,
तंत्र जाप कीजिये,
हटाना है भ्रष्ट नेताओं को तो,
कुर्सी ले लीजिये,
देश के नौजवानों सोचिए, फिर फैसला कीजिये जरा,
आज हमारे देश की हालत तो देखिए जरा....
निशांत मिश्रा
About the poet

निशांत मिश्रा

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like