सो गए

फ़रीद ख़ाँफ़रीद ख़ाँ

1 min read · 12.4K reads

वे सरकार की लाज बचाने के लिए

ट्रेन की पटरी पर सो गए और कट गए।

अब कोई भी ये कह सकता है

कि सरकार का इसमें क्या दोष है?

प्रधानमंत्री अकेला क्या-क्या करेगा?

कुछ रोटियाँ और चटनी

उन्होंने प्रधानमंत्री के खाने के लिए वहीं छोड़ दीं।

“अगर प्रधानमंत्री खाएगा नहीं तो काम कैसे करेगा?”

ऐसा उन्होंने सोचा था।

सरकार की लाज बचाने के लिए हर कोई सो रहा है।

हर किसी के लिए एक ट्रेन भी चल पड़ी है

और प्रधानमंत्री उनकी रोटियाँ बटोरने।

फ़रीद ख़ाँ
About the poet

फ़रीद ख़ाँ

फ़रीद ख़ाँ

View profile & all 24 Poems / Stories