बिखरने के लिए - निशांत मिश्रा

निशांत मिश्रानिशांत मिश्रा26 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

उनके सपनों को क्यों बसाऊं आँखों में,
बिखरने के लिए,
अपने ही सपने ही क्या कम हैं,
चूर-चूर होने के लिए,
न उतर सका जो खरा उनकी उम्मीदों पे,
खता मेरी थी उनकी नहीं,
अहसास है इसका इस कदर दिल में,
तड़पने के लिए,
बसाना चाहूं सपनों की दुनिया,
बसा नहीं सकता,
फिर से बिखरने के लिए....
निशांत मिश्रा
About the poet

निशांत मिश्रा

View profile & all 10 Poems / Stories