ईद - नज़्म

नज़ीर अकबराबादीनज़ीर अकबराबादी

1 min read · 12.4K reads

यूँ लब से अपने निकले है अब बार-बार आह

करता है जिस तरह कि दिल-ए-बे-क़रार आह

हम ईद के भी दिन रहे उम्मीद-वार आह

हो जी में अपने ईद की फ़रहत से शाद-काम

ख़ूबाँ से अपने अपने लिए सब ने दिल के काम

दिल खोल खोल सब मिले आपस में ख़ास ओ आम

आग़ोश-ए-ख़ल्क़ गुल-बदनों से भरे तमाम

ख़ाली रहा पर एक हमारा कनार आह

क्या पूछते हो शोख़ से मिलने की अब ख़बर

कितना ही जुस्तुजू में फिरे हम इधर इधर

लेकिन मिला न हम से वो अय्यार फ़ित्नागर

मिलना तो इक तरफ़ है अज़ीज़ो कि भर-नज़र

पोशाक की भी हम ने न देखी बहार आह

रखते थे हम उमीद ये दिल में कि ईद को

क्या क्या गले लगावेंगे दिल-बर को शाद हो

सो तू वो आज भी न मिला शोख़-ए-हीला-जू

थी आस ईद की सो गई वो भी दोस्तो

अब देखें क्या करे दिल-ए-उम्मीद-वार आह

उस संग-दिल की हम ने ग़रज़ जब से चाह की

देखा न अपने दिल को कभी एक दम ख़ुशी

कुछ अब ही उस की जौर-ओ-तअद्दी नहीं नई

हर ईद में हमें तो सदा यास ही रही

काफ़िर कभी न हम से हुआ हम-कनार आह

इक़रार हम से था कई दिन आगे ईद से

यानी कि ईद-गाह को जावेंगे तुम को ले

आख़िर को हम को छोड़ गए साथ और के

हम हाथ मलते रह गए और राह देखते

क्या क्या ग़रज़ सहा सितम-ए-इंतिज़ार आह

क्यूँ कर लगें न दिल में मिरे हसरतों के तीर

दिन ईद के भी मुझ से हुआ वो कनारा-गीर

इस दर्द को वो समझे जो हो इश्क़ का असीर

जिस ईद में कि यार से मिलना न हो 'नज़ीर'

उस के उपर तो हैफ़ है और सद-हज़ार आह

नज़ीर अकबराबादी
About the poet

नज़ीर अकबराबादी

View profile & all 96 Poems / Stories

More from नज़ीर अकबराबादी

  1. नज़ीर ग्रन्थावली - नज़ीर अकबराबादी

    सिवादे-शामे-ग़म[1] से रूह थर्राती है क़ालिब[2] में।नहीं मालूम क्या होगा, जो इस शब की सहर होगी॥

    12.4K reads
  2. नज़ीर ग्रन्थावली-2 - नज़ीर अकबराबादी

    सिवादे-शामे-ग़म[1] से रूह थर्राती है क़ालिब[2] में।नहीं मालूम क्या होगा, जो इस शब की सहर होगी॥

    12.4K reads
  3. शहरे आशोब - भाग १ - नज़ीर अकबराबादी

    है अब तो कुछ सुख़न२ का मेरे कारोबार बंद ।रहती है तबअ३ सोच में लैलो निहार४ बंद ।

    12.4K reads
  4. शहरे आशोब - भाग २ - नज़ीर अकबराबादी

    कोई पुकारता है पड़ा ‘भेज’ या ‘ख़ुदा’ ।अब तो हमारा काम थका भेज या ख़ुदा ।

    12.4K reads
  5. समधिन - नज़ीर अकबराबादी

    सराप[1] हुस्ने-समधिन गोया गुलशन की क्यारी हैपरी भी अब तो बाज़ी हुस्न में समधिन से हारी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like