दहकते क्यों नहीं ऐ दिल बुझे अंगार हो क्या

नलनी विभा नाज़लीनलनी विभा नाज़ली5 Dec 1954

1 min read · 12.4K reads

दहकते क्यों नहीं ऐ दिल बुझे अंगार हो क्या

रुकी है जो ज़बाँ तक आ के वो गुफ़्तार हो क्या

तसर्रुफ़ क़ल्ब-ओ-जाँ पर अब तख़य्युल का नहीं क्यों

ख़ुद अपनी फ़िक्र की कश्ती की तुम मंजधार हो क्या

नजात-ए-रूह पाने के लिए कुछ तो लिखो अब

उबलते क्यों नहीं बर्फ़ाब की तुम धार हो क्या

ग़ज़ल कहते नहीं बनती जुमूद-ए-ज़ह्न क्यों हो

महकते क्यों नहिं ऐ दिल चमन के ख़ार हो क्या

इसी आवाज़ से हर-सू फ़ज़ाओं में खनक थी

मुखरते क्यों नहीं ऐ 'नाज़ली' बीमार हो क्या

नलनी विभा नाज़ली
About the poet

नलनी विभा नाज़ली

उपनाम : 'नाज़ली' मूल नाम : डॉ. नलनी विभा जन्म : 05 Dec 1954 | पंजाब

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like