वो इम्तिहान में जब हम को डाल देता है
जो ला-जवाब हों ऐसे सवाल देता है
वो मेरी फ़िक्र तग़ज़्ज़ुल में ढाल देता है
मिरा ख़ुदा मुझे नाज़ुक-ख़याल देता है
उतारता है मिरे ज़ह्न पर नए अशआ'र
धनक के रंग ग़ज़ल में वो डाल देता है
ये पंछियों के जो नग़्मे सुनाई देते हैं
कोई तो देता है सुर इन को ताल देता है
पनाह देता है यूँ पंछियों को आँचल में
दरख़्त धूप को साए में ढाल देता है
वो जिस की देन हैं साँसें अगर वो चाहे तो
बशर को मौत के मुँह से निकाल देता है
नसीब क़ैद है सब का उसी की मुट्ठी में
वही बशर को उरूज-ओ-ज़वाल देता है
वही दिलों पे लगाता है ज़ख़्म और वही
दिलों को ज़ब्त के साँचे में ढाल देता है
ख़ुदा का शुक्र करो दिलबरो कि जो तुम को
वक़ार देता है हुस्न-ओ-जमाल देता है
करूँ मैं उस की मलामत नहीं मिरी तहज़ीब
जो 'नाज़ली' मुझे पल पल मलाल देता है








