फिर मिस्र के बाज़ार में नीलाम हुआ क्यूँ

नजमा शाहीन खोसानजमा शाहीन खोसा

1 min read · 12.4K reads

फिर मिस्र के बाज़ार में नीलाम हुआ क्यूँ

ऐ इश्क़ बता तेरा ये अंजाम हुआ क्यूँ

हम बाइस-ए-राहत जिसे समझे थे वो लम्हा

अब अपने लिए बाइ'स-ए-आलाम हुआ क्यूँ

ऐ इश्क़ फ़लक पर तुझे लिखा जो ख़ुदा ने

फिर तेरा मुक़द्दर भला इबहाम हुआ क्यूँ

ऐ इश्क़ तिरा नाम है जब सच की अलामत

ऐ इश्क़ तू रुस्वा यूँ सर-ए-आम हुआ क्यूँ

जब एक ही सज्दे में तिरा भेद छुपा है

फिर संग-ए-मलामत ही तिरा दाम हुआ क्यूँ

ऐ आँख तू बे-ख़्वाब है ख़्वाबों की तलब में

ये हिज्र ही आख़िर तिरा इनआ'म हुआ क्यूँ

चेहरे पे तिरे किस लिए हैरत है अभी तक

ये इतनी वज़ाहत पे भी इबहाम हुआ क्यूँ

इस दिल को है महबूब वही दर्द का नग़्मा

इस दिल में तअ'ज्जुब है ये कोहराम हुआ क्यूँ

जो तेरी मोहब्बत को समझ ही नहीं पाया

'शाहीन' ये दिल उस के भला नाम हुआ क्यूँ

नजमा शाहीन खोसा
About the poet

नजमा शाहीन खोसा

LCCN : n2013205355

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश