मोहब्बतों का ये तूर-ए-सीना - नज़्म

नजमा शाहीन खोसानजमा शाहीन खोसा

1 min read · 12.4K reads

सुनो मुसाफ़िर

ये दिल सहीफ़ा सही मगर इस पे चाहतों की

कोई कहानी रक़म न होगी

कि चाहतों की हर इक कहानी उदास आँखों से झाँकती है

उदास चेहरों पे ही रक़म है

सो मेरी मानो तो दिल सहीफ़े को गुज़रे वक़्तों की दास्तानों से ही सजाओ

ये दिल की ज़रख़ेज़ जो ज़मीं है

तुम उस पे ख़ुशियों के रंग काढ़ो

उसे गुलाबों से ही सजाओ

सुनो मुसाफ़िर

मोहब्बतों का ये तूर-ए-सीना

भटकते रहने का रास्ता है

बहुत बुलंदी पे जाने वालों को मंज़िलों की ख़बर नहीं है

कई मुसाफ़िर भटक चुके हैं

कि उन को रस्ते झटक चुके हैं

हर इक मुसाफ़िर के रास्ते में न कोई जन्नत न कोई दोज़ख़

अगर मिला भी किसी को कुछ तो

मिला है बस हिज्र का ही बर्ज़ख़

हाँ कुछ मुसाफ़िर जो तूर-ए-सीना की इश्क़-मंज़िल पे जा के ठहरे

उन्हें भी मायूसियाँ मिली थीं

उन्हें तजल्ली नहीं मिली थी

कोई तसल्ली नहीं मिली थी

सो वो मोहब्बत की आयतों के बग़ैर लौटे

इनायतों के बग़ैर लौटे

सो ऐ मुसाफ़िर

मिरी जो मानो तो लौट आओ

ये दिल सहीफ़ा सही मगर

उस पे चाहतों की कोई कहानी रक़म न होगी

नजमा शाहीन खोसा
About the poet

नजमा शाहीन खोसा

LCCN : n2013205355

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश